हिन्दी
सॉगेट (Soget) उत्कृष्ट
अनुवाद का पर्याय बन चुका है।
हमें इस क्षेत्र में 30 से
अधिक वर्षों का अनुभव है। हम इटली के ऐसे सबसे
बङे संगठन हैं जिसे बहुभाषी दस्तावेजों को
तैयार करने में विशेषज्ञता हासिल है।
सभी प्रमुख भाषाओं में हमारी
सेवाएं, जैसे लेखन (तकनीकी लेखन व संपादन),
स्थानीयकरण, ग्राफिक्स तथा कैड (CAD),
पृष्ठ-प्रारूप तथा प्रिटिंग, शामिल हैं।
अंतर्राष्ट्रीय संचार को
सुचारू बनाने के लिए, मल्टीमिडिया का सृजन,
इंटरनेट पर प्रदर्शित होने वाली आकृतियाँ तथा
वेबपेज, उपलब्ध कराई गई सेवाओं में शामिल हैं।
हमारा संगठन आईएसओ ISO 9001
मानक का पालन करने वाली गुणवत्ता प्रणाली
द्वारा संचालित होता है, इन कार्य-पद्धतियों
में निम्नलिखित शामिल हैं:
-
मातृभाषा बोलने वाले
अनुवादकों का प्रयोग
-
सभी निर्माण चरणों में
स्वचालित यंत्रों का प्रयोग
-
सावधानी पूर्वक चयन तथा सभी
कर्मचारियों के लिए निरंतर प्रशिक्षण
-
पारिभाषिक शब्दावली
संसाधनों का निरंतर अद्यतन तथा अनुकूल
शब्दावलियों का सृजन एवं प्रयोग
-
उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए
कम्प्यूटर आधारित अनुवाद तकनीकों (अनुवाद
स्मृतियां) का प्रयोग
-
सभी प्रमुख सॉफ्टवेयर
प्रोग्राम के साथ उपयुक्तता
-
गुणवत्ता पर सख्त नियंत्रण
योग्य परियोजना प्रबंधक
(प्रोजेक्ट मैनेजर) प्रत्येक कार्य की देखरेख
करते हैं, संसाधनों को व्यवस्थित करते हैं तथा
ग्राहक की अपेक्षाओं की जांच करते हैं।
इसी प्रकार, मैकिनतोश
(Macintosh) तथा विंडोज (Windows) के लिए
हमारे सॉफ्टवेयर प्रोग्रामों का निरंतर अद्यतन
होने से हमारे ग्राहक अपने संसाधनों के साथ
पूर्ण उपयुक्तता होने पर निर्भर कर सकते हैं।
अतः इन सभी कारणों को जानकर
यह आश्चर्य नहीं करना चाहिए कि हमारे 5,000 से
अधिक ग्राहक हैं, अथवा उनके विश्वास के कारण
ही हम उच्च रूपरेखा वाली कंपनी की विवरणिकाओं
से लेकर अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं के
लिए नियमावली तैयार करने सम्बंधी प्रत्येक
निर्माण कार्य में विशेषज्ञता हासिल कर चुके
हैं। यदि आप कीमत का पता करेंगे तो पाएंगे कि
हमारी सेवाएं यूरोपियन बाजार में सर्वाधिक
प्रतियोगी हैं।
This page in PDF
This page in Flash